भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल पर भीम आर्मी एकता मिशन के नेतृत्व में चल रहा धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। संगठन के पदाधिकारी लगातार चौथे दिन भूख हड़ताल पर बैठे रहे और प्रशासन से आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। कैलाश दास महाराज ने बताया कि भीम आर्मी पदाधिकारियों का अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते। धरना स्थल पर माहौल गंभीर एवं न्याय की मांग को लेकर दृढ़ संकल्पित दिखाई दिया। भूख हड़ताल पर बैठे पदाधिकारी में सत्यवान इंदासर पूर्व भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष, विकास आल्हा भीम आर्मी जिलाध्यक्ष(झुंझुनूं), सोमबीर आजाद (नवां) भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष, राजगढ़, मनोज कुमार (नवां) आदि मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला महासचिव (आसपा) कपिल आर्यन गोठवाल ने बताया कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक धरना-प्रदर्शन और अनशन अनवरत जारी रहेगा। इसी बीच, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा और पिलानी थाना अधिकारी चंद्रभान भी धरना स्थल पर पहुंचे और अनशनकारियों से मुलाकात की। आन्दोलन को मजबूती देने के लिए अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और भीम आर्मी के पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन किया। समर्थन देने वाले प्रमुख संगठन व पदाधिकारी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समिति, सूरजगढ़ व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समता संस्था, पिलानी दोनों ने अपना समर्थन दिया है।
इस मौके पर सूरजमल (आजाद समाज पार्टी पिलानी अध्यक्ष), चेतराम लिखवा (भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष), शुभकरण बसवाला (तहसील उपाध्यक्ष), एक्ट 2 जिला सचिव शीशराम गोठवाल, हरिओम काला, ईश्वर गोठड़ा (खेतड़ी), जिला संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष रामानंद आर्य, बलबीर सिंह काला, प्रेम, शेरसिंह मोरवा, रवि चंदेलिया, राजेश खुडाना, पवन कुमार, विजेंद्र, सुभाष चंद्र, रोहितास, मिश्रुराम, दीपु, सुनील मेहरा, बलवान रामपुर, राजेंद्र नवां, अक्षय, सुरेश नवां, प्रदीप नवां, महेंद्र लूनिया, बी.एल. बौद्ध, दुर्गा प्रसाद बोयल, कृष्ण रोलन (भीम आर्मी जिलाध्यक्ष चूरू), राकेश कुमार, ताराचंद मेघवाल, दिनेश मेघवाल, लालचंद मेघवाल, योगेश मेघवाल, मोहम्मद शाहरुख, रामनिवास मेघवाल (मानोता कला), राजेश कुमार, नरेन्द्र मंडाड़, प्रीतम बिजोली (भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष सूरजगढ़), मदनलाल, ओमप्रकाश सूनिया, ओमप्रकाश सेवदा, राधेश्याम चिरानिया, मोतीलाल सूरजगढ़ सहित अनेक पदाधिकारी। पीड़ित परिवार की माता सुनीता देवी भी पूरे समय धरना स्थल पर मौजूद रहीं। आन्दोलनकारियों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि गिरफ्तारी में देरी हुई तो आंदोलन व्यापक स्तर पर तेज किया जाएगा।
