रेल्वे कर्मचारियों व यात्रियों को मिला त्वरित उपचार।
मनोज खंडेलवाल
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडावर/आगरा। रेल मंडल ने यात्रियों और रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण अंचल में अपनी मानवीय और जिम्मेदार उपस्थिति दर्ज कराई। इसी क्रम में बुधवार को मंडावर–महवा रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसने यह स्पष्ट किया कि रेल प्रशासन सेवाओं को केवल पटरी तक सीमित नहीं रखकर जनस्वास्थ्य तक विस्तार दे रहा है। शिविर में उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोभा दयाल और चिकित्सक डॉ. सौरभ की उपस्थिति में आगरा मंडल की चिकित्सकीय टीम ने मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। रेलवे कर्मचारियों, उनके परिजनों और यात्रा के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों सहित कुल 34 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। चिकित्सकीय टीम ने जांच के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व को सरल और व्यवहारिक भाषा में समझाया। शिविर के दौरान मौसमी बीमारियों से बचाव, कार्यस्थल पर स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और दैनिक दिनचर्या में छोटे लेकिन प्रभावी सुधारों पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र के स्टेशन पर इस तरह की सुविधा मिलने से रेल कर्मचारियों और उनके परिवारजनों में संतोष और भरोसा दिखा, वहीं यात्रियों ने इसे यात्रा के दौरान मिला उपयोगी और मानवीय सहयोग बताया।

58jili, mukhang bago ‘to ah! I’m always on the hunt for new games. Fingers crossed that this one’s good. Trying my luck: 58jili