
-निरजा कल्सन हरियाणा की पूर्व केबिनेट मंत्री शुकंतला भगवाडि़या की पुत्री है तथा इनके पति हरियाणा कैडर के आईएएस है
भीम प्रज्ञा न्यूज़.चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक की जिला एवम् सत्र न्यायाधीश निरजा कुलवंत कल्सन के पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ की न्यायधीश नियुक्ति पर भीम आर्मी लीगल विंग के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा ने विशेष तौर पर बधाई दी वह शुभकामनाएं दीं। एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा टोहाना के परिवारिक मित्र निरजा कुलवंत कल्सन की सगी मौसी निर्मल फूलिया ने बताया कि निरजा आरम्भ से ही होशियार व मेहनती रही है तथा हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की परिक्षा उत्तीर्ण कर हरियाणा की जुडिशल सर्विसेस परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की। निरजा के पति हरियाणा कैडर के सिनियर आईएएस अधिकारी हैं तथा हरियाणा में ही कार्यरत हैं।भीम आर्मी लीगल विंग हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा ने बताया कि निरजा कुलवंत कल्सन की पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ की नियुक्ति हरियाणा प्रदेश व विशेष तौर महिलाओं के लिए के विशेष संदेश हैं।
