सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी।
रा. उ. मा. वि. छापोली मे विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और रोड सेफ्टी के बारे में मंगलवार को जानकारी देने के लिए एक कार्यशाला आयोजित की ग ई। जिसमें उदयपुरवाटी थानाधिकारी रामपाल मीणा ने साइबर क्राइम, ड्रग्स के दुरूपयोग, डिजिटल अरेस्ट और रोड सेफ्टी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और विद्यार्थियों के इन कार्यों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य पवन मीणा ने की। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र जालोपिया ने किया। इस अवसर पर कैलाश चंद मीणा, अशोक बॉयल, कमलेश कुमावत, सुरेश सैनी, विकास निर्मल, अनिल जांगिड़, मोहम्मद सलीम, सरिता गुप्ता, सरोज, केशर लाल सैनी, हरेंद्र वर्मा, कांस्टेबल विक्रम सहित समस्त स्टॉफ और विद्यार्थी उपस्थित रहें।
