भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की महाविद्यालय ईकाई का अभियास वर्ग राजकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। परिषद के भाग संयोजक गगन चौधरी व पूर्व ईकाई अध्यक्ष विरेन्द्र बाटड़ की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में खुशी मील को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष नंदनी जांगीड़, सचिव प्रितम बलारा, मोहित गुर्जर को संयुक्त सचिव बनाया गया।इस मौके पर महाविद्यालय के अनमोल चौधरी, रितिक डुडवा, विनय, सरफराज , अनुराग, नीरज, युवराज , हिमांशु, धीरज, लोकेन्द्र, अभिषेक, सोनू, रोहित, शाहिन, समीर,मनीष, रामदयाल, प्रदीप, महेश, सुनील, मोनु, नितिन, प्रवीण, राहुल, निकिता, सोनू, कीर्ति , कोमल, आरती, सोनू, पूजा, ज्योति, नाजिया, मनिषा, रुचिका, अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहें। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद के गीत से हुई।
