रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। जिला उपायुक्त फतेहाबाद और विभागीय निर्देशानुसार वीर बाल गेट टोहाना में जिला बाल संरक्षण अधिकारी शिवकुमार मालवाल द्वारा वीर बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को वीर बाल दिवस के बारे में बताते हुए अधिकारी ने बताया कि 26 दिसंबर को गुरु गोविंद जी के पुत्रों ने अपने देश और धर्म की रक्षा के लिए चारों साहिबजादों ने इस्लाम धर्म को कबूल करने से मना कर दिया और अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान कर दिया इस दौरान उन्होंने बताया कि दो नन्हें वीर बालक जोरावर सिंह और फतेह सिंह जिनकी उम्र क्रमशः 9 साल और 7साल थी। जिनको मुगल शासक ने इस्लाम ना कबूल करने के कारण जिन्दा दीवार में चिनवा दिया था, लेकिन वीर बालकों ने खुशी खुशी अपने प्राणों को बलिदान कर दिया। ऐसे वीर बालकों को उनके द्वारा नमन किया गया। इस दौरान वीर जोरावर सिंह, वीर फतेह सिंह सेवा सोसाइटी के प्रबंधक और पतंजलि स्कूल, हेलो किड्ज एस वी एम स्कूल, महात्मा बुद्ध इंटरनेशनल स्कूल, और दुर्गा महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक और बच्चे, बलदेव सैनी, रेखा सैनी नगर परिषद वाइस चेयरमैन, पतंजलि स्कूल की कॉर्डिनेटर रितु ग्रोवर आदि भी उपस्थित रहें।
