सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल का बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 के निवासियों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। यह सम्मान समारोह कांग्रेस के मजबूत साथी आजम अली कुरैशी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। वार्ड नंबर 18 के वासियों ने शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने पर मदन गोपाल मेघवाल का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिला महासचिव भीखाराम मेघवाल का भी मान-सम्मान किया गया। दोनों नेताओं ने इस स्नेह और आदर के लिए वार्ड वासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने उपस्थित जनों से आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित ‘वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली’ में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ लेवल पर कांग्रेस को मजबूत करने का आग्रह किया और आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और कांग्रेस जन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से हाजी समसुदीन, मोहम्मद उस्मान गुर्जर, सुभाषचंद्र मेघवाल, कालूराम, रामलाल जी सियाग, धनेसिंह राजपूत, पुखराज गहलोत, भागीरथ सियाग, आयुब जी, इस्पाक जी आदि गणमान्य लोग शामिल थे।
