रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना।
शाहजहांपुर, कोटपूतली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली ने शाहजहांपुर थाने का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीएसपी चारुल गुप्ता भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के समय शाहजहांपुर थानाधिकारी प्रकिता सिंह सहित थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। अतिरिक्त एसपी ने थाना परिसर, अभिलेखों एवं पुलिस कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात सुरक्षा, आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारी ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, नियमित गश्त करने और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
