सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया
भीम प्रज्ञा न्यूज.चौमू।
शहर के सुभाष सर्किल पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय जयपुर के जिला संगठन मंत्री एवं उप प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा का पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के सानिध्य में परशुराम सेवा समिति के सदस्यों एवं विप्र समाज चौमूं द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। दौरान पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग में लंबे समय से शिक्षकों की हितों एवं अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए अजय कुमार द्वारा किए गए निरंतर संघर्ष और सेवा भावना के कारण विप्र समाज के द्वारा विशेष सम्मान किया। परशुराम सेवा समिति के सदस्यों ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा एवं अजय कुमार शर्मा को राजस्थानी आन बान शान का प्रतीक चुनरी का साफा व शॉल ओढ़ाकर एवं राम दरबार की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। अजय कुमार शर्मा ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी मैं इसी प्रकार सनातन संस्कृति एवं राष्ट्र की सेवा व समाज सेवा करता रहूंगा। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम मनोहर शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामगोपाल शर्मा, सुभाष चंद्र मिश्रा, शिक्षाविद हजारीलाल शर्मा, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जयपुर संभाग संगठन मंत्री मेघराज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शिक्षक संघ राष्ट्रीय निर्विकार शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, समाजसेवी कैलाश तिवारी, महेश शर्मा, घनश्याम तिवारी, अंबालाल शर्मा, आचार्य पंडित रामस्वरूप शर्मा, राम बिहारी दास, अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्रचार्य, हरि नारायण शर्मा, अमित तिवारी, महेंद्र सीताराम शर्मा, पूर्व विप्र समाज अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, रामावतार शर्मा, मोहित शर्मा, बाबूलाल, बसंत लाल, आशा पारीक, बीना शर्मा, निशा शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
