रैवासा पीठाधीश्वर राजेन्द्र जी महाराज व राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी के कर कमलों से हुआ मूर्ति अनावरण
सूरजगढ़। कस्बे की प्राचीन स्कूल श्री पालीराम बृजलाल सीनियर सैकंडरी स्कूल के शताब्दी वर्ष पर स्कूल परिसर में सेठ फतेहचंद पालीराम जी की मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि रैवासा पीठ के श्री श्री 1008 अग्र पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्र दास जी महाराज व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व शिक्षामंत्री घनश्याम तिवारी के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन पुष्पा सेवाराम गुप्ता ने की। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का घरड्डु चौराहे पर नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा सेवाराम गुप्ता व मैन बाजार में नगरमंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तिवारी ने बताया शेखावाटी वीरों, भामाशाहों और उद्योगपतियों की जननी है। आज से सौ साल पहले यहां के सेठों ने शिक्षा की अलख जगाते हुए कस्बों व गांवों में स्कूलों का निर्माण करवाया था। भाजपा जिला कोषाध्यश्न सेवाराम गुप्ता ने स्कूल के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पालीराम बृजलाल स्कूल की शुरूआत आजादी से पहले 1925 में यहां के सेठ फतेहचंद पालीराम द्वारा की गई थी। कार्यक्रम के दौरान श्री श्री 1008 अनंत विभूषित परम पुज्य महंत रैवास पीठ के अग्र पीठाधीश्वर वृंदावन जगतगुरू श्री राजेन्द्र दास जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी द्वारा आशीवर्चनों से मुत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर स्थानीय विधायक श्रवण कुमार, प्रदेश प्रवक्ता दशरथ सिंह शेखावत, लघु उद्योग संगठन मंत्री प्रकाश, आरएसएस विभाग कार्यवाह अशोक सिंह, ट्रस्टी रवि झुंझुनूवाला, विजेन्द्र केडिया, समाजसेवी सज्जन अग्रवाल, शादीनाथ आश्रम के महंत बबलुनाथ महाराज, मोहनलाल गुप्ता, प्रिंसीपल संदीप काद्यान, प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा, बाबुलाल डिडवानियां, एसई महेश टीबड़ा, पृथ्वीराज चौमाल, वाईस चेयरमैन रामस्वरूप जांगिड़, जिला पार्षद सरोज श्योराण, मुरली मनोहर शर्मा, विकास शर्मा, सिंघाना मंडल अध्यक्ष संदयि शास्त्री, विक्रम, पार्षद नरेन्द्र चेजारा, आरिफ कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि हरी सिंह बड़सीवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
