भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। नगर देवता प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त सिद्धपीठ दक्षिणाभिमुख श्री गढ़ के बालाजी मंदिर में नगर के भक्तों ने मिलकर किये हजारों हनुमान चालीसा पाठ, पुजारी परिवार के वरिष्ठ सुभाष जोशी ने बताया श्री गढ़ के बालाजी के हुए इस हनुमान चालीसा पाठ में भक्तों ने इसे नगर का सबसे बड़ा सामुहिक हनुमान चालीसा बताया। 25 दिसम्बर सुबह से 26 दिसम्बर सुबह तक भक्तों ने मिलकर श्री हनुमान चालीसा पाठ किया और श्री बजरंग बली को रिझाया ।पुजारी संजय जोशी ने बताया सुबह संदीप जोशी,राजकुमार जोशी,सुधीर जोशी ने पुजा कराकर पाठ का शुभारंभ किया।श्री गढ़ के बालाजी की विशेष पुजा अर्चना व बाबा को चोला चढ़ाकर मंदिर की विशेष सजावट व किले पर भव्य रोशनी के साथ इस आयोजन का सुभारम्भ किया। इस आयोजन में श्री रघुनाथ जी मंदिर के महंत अशोक दास महाराज, मिरण धाम के मुक्ति नाथ महाराज, सालासर धाम के पुजारी बंटी महाराज,श्री विजय रघुनाथ जी मन्दिर के महंत दिलीप दास महाराज के सानिध्य में स्थानीय सभी लोकप्रिय कलाकारों,पुजारी परिवार के सदस्यों, पुर्व पालिकाध्यक्ष संतोष जोशी सहित व्यापारियों, महिलाओ , बुजुर्गो, सरकारी अघिकारियों, कर्मचारियों व बच्चों ने सभी भक्तों ने बालाजी महाराज को श्री हनुमान चालीसा पाठ से रिझाया, आयोजको की और से आये हुए सभी सन्तों का बालाजी के दरबार मे मोतियों की माला ,दुपट्टा व शॉल समर्पण कर स्वागत सत्कार किया गया ।वरिष्ठ पत्रकार पुजारी परिवार के संदीप जोशी ने बताया की इस अवसर पर भक्तों को पौषबड़ा, केले, व बुंदी लड्डू प्रसाद दिया गया। सभी भक्तों पर श्री गढ़ के बालाजी का आशीर्वाद बना रहे पूरे नगर में सुख समृद्धि ,शान्ति रहे की मनोकामना की।
