भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उदयलाल की ढाणी में विद्यार्थियों के लिए गर्म स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक थे। जबकि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सैनी, निवर्तमान सभापति जीवण खा एवं पार्षद सुरेश सैनी मंचस्थ थे। स्वेटर वितरण पंच सज्जन सैनी सत्य ज्वेलर्स के सौजन्य से आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक संवेदनशीलता के महत्व पर प्रकाश डाला।विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंद विद्यार्थियों तक गर्म वस्त्र पहुँचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सैनी ने आयोजकों व सहयोगियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रशासन, अभिभावकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और इसे बच्चों के स्वास्थ्य व नियमित अध्ययन के लिए उपयोगी बताया।
