भीम प्रज्ञा न्यूज़.सांभर लेक। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर चेतना समिति द्वारा अंबेडकर भवन में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम समिति अध्यक्ष विनोद दुलारिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब की प्रतिमा पर सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक सेवानिवृत्त कॉलेज प्राचार्य कैप्टन डॉ. ज्ञान प्रकाश दायमा, भंते शीलसागर फुलेरा, प्रधानाचार्य रतनलाल मौर्य, और अध्यापिका प्रियंका पिंगोलिया ने उपस्थित लोगों को बाबा साहब के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलवाया। समिति अध्यक्ष विनोद दुलारिया ने आए हुए अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया और बाबा साहेब के जीवन तथा योगदान पर प्रकाश डाला। इस श्रद्धांजलि सभा में महासचिव नाथूलाल बेरवाल, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर सांभरिया, व्याख्याता जितेंद्र दुलारिया, पूर्व पार्षद नानकराम गनोलिया, सेवानिवृत्त निरीक्षक रवि शंकर सांभरिया, अध्यापक हेमराज मीणा, सहायक खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीनारायण बांसीवाल, ताराचंद गहनोलिया, राजेंद्र अटल, दीनदयाल सबलानिया, अमरचंद दायमा, गिरधारी लाल गहनोलिया, दिनेश तंबोली, अरविंद मेहरड़ा, मोहनलाल गर्वा, रामगोपाल देवंदा, कविता वासीवाल, संजू जाजोरिया, पिंकी सांभरिया, नेमीचंद बंसीवाल, डिंपल बासीवाल, विमला वर्मा, ज्योति, रूपाली मौर्य, सुनील कुमार गहनोलिया, गजानंद सांभरिया, भवानी शंकर गनोलिया, प्रहलाद गहनोलिया, कुणाल गहनोलिया, अंश गनोलिया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
