भीम प्रज्ञा न्यूज़.पिलानी। प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण होने पर 15 दिवसीय सुशासन पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को चौथे दिन भाजपा के नेता राजेश दहिया ने पिलानी विधानसभा की ग्राम पंचायत खुड़ानिया, बजावा, तिगियास, लाम्बा एवं बुडानिया में जनसम्पर्क विकास रथ के साथ उपस्थित रहकर सहभागिता की। इस दौरान दहिया ने राज्य सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों से अवगत कराया।
दहिया ने बताया की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार का संकल्प है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक उपलब्धियां व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो। प्रदेश में विकास और सुशासन के नए नए आयाम स्थापित किए गए है, जिसकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारीयां ग्रामीणों से साझा की गई। इस अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पिलानी विधानसभा के प्रत्येक परिवार तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुँच सके। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी , पंचायत समिति विकास अधिकारी सुखदेवा राम , पूर्व प्रधान रोहिताश धांगड़, मंडल अध्यक्ष विकाश स्वामी, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सौनी, प स सदस्य सुनील पूनिया, सरपंच प्रतिनिधि अशोक पूनिया, जिला मंत्री रिशाल, सुनीता स्वामी, तिगियास सरपंच प्रतिनिधि अंतर सिंह , लाम्बा सरपंच भरत सिंह , बुड़ानिया सरपंच हनुमान सिंह, अनुज लाम्बा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Luckydaycasino, ¡qué nombre tan atractivo! Me dio suerte a lo grande. Los juegos son súper divertidos y tienen bonos jugosos que te dan una ventaja extra. ¡Échale un vistazo a luckydaycasino, no te arrepentirás!