भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थोई श्रीमाधोपुर में पदस्थापित व्याख्याता अजीतगढ़ निवासी व सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था राजस्थान नीमकाथाना के जिला अध्यक्ष शंभूदयाल सैनी शनिवार को यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर सेठों की कोठी से बैरास जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास का अवलोकन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में संचालित निःशुल्क लाइब्रेरी, विधार्थियों की आवास व भोजन व्यवस्था, छात्रावास के निर्माण कार्य व योजना से रुबरु हुए तथा छात्रावास में रहने वाले विधार्थियों से संवाद किया। इस दौरान छात्रावास की व्यवस्था से प्रभावित हुए तथा छात्रावास के विकास और निर्माण में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छात्रावास निर्माण समिति के संयोजक सज्जन कुमार सैनी प्रवक्ता मनोज कुमार राकसिया भूमि प्रदाता विनोद कुमार गौड़ के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी सदस्यों व विधार्थियों ने मोतियों की माला पहनाकर व छात्रावास का प्रतिक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
