सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री जीवन खान के निर्देशानुसार स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, शहर जिला बीकानेर में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए नई नियुक्ति की गई है। शहर जिलाध्यक्ष हसन अली गौरी ने ममता रांकावत को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, बीकानेर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति सोमवार 22 दिसंबर 2025 को की गई। संगठन नेतृत्व का मानना है कि ममता रांकावत की सक्रियता, अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता से स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।नियुक्ति पर कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने ममता रांकावत को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
