भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यालय अटेली मंडी में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के समर्थकों एवं वर्करों के साथ आम लोगों ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद राव तुलाराम की जयंती धूमधाम से मना कर एक दूसरे को आपस में लड्डू खिलाएं। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यालय में सुबह से ही लोग इक_ा होना शुरू हो गए थे। लोगों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर महानायक राव तुलाराम को जयंती पर नमन किया। इस मौके पर वहां स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में उपस्थित लोगों ने बताया कि 1857 में देश को आजाद कराने की शुरुआती लड़ाई में जिन्होंने अपना बलिदान दिया था उनमें राव तुलाराम का नाम इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा हुआ है। आजादी के महान नायकों के साथ अनेक शहीदों ने देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया और आजादी के लिए आखिरी दम तक लड़ते रहे। सारा देश ऐसे महान शूरवीरों पर आज नाज करता है और सदैव करता रहेगा। अमर शहीद राव तुलाराम को क्षेत्र ही नहीं पूरे देश का गौरव है। ऐसी महान विभूतियों के दिखाए मार्ग पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार निरन्तर विकास व जनसेवा को समर्पित हो आगे बढ़ रही है। देश की सेनाओं में हर 10 वां सैनिक हरियाणा से है और इनमें जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी के सैनिकों की भागीदारी सर्वाधिक है। हम अपने वीर शहीदों के सदैव ऋणी हैं जो सरहदों की रक्षा के लिए अपना सीना रण खड़े हैं और उनकी बदौलत हम सभी सुरक्षित हैं। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चैयरमैन दिनेश जेलदार, पुर्व चैयरमैन विकास यादव, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के पीए विकास यादव, वाईस चैयरमैन राधेश्याम गोयल, हरेंद्र राव, मुकेश कुमार, अनिल दूघडिय़ा, दिनेश आर्य, जीतू मास्टर, बिहाली सरपंच सीताराम यादव, भूपेंद्र सरपंच, प्रदीप सैनी ने संयुक्त रूप से अमर शहीद राव तुलाराम के गौरवमयी इतिहास को याद करते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
