विजय रंगा (ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.चंडीगढ़। प्रदेश के विधायक अब फाइव स्टार होटल में रुक सकेंगे। नए नियमों के तहत, उन्हें मेट्रो शहरों में 12 हजार और गैर- मेट्रो शहरों में 9 हजार तक के किराए पर लग्जरी होटल का कमरा लेने की अनुमति दी गई है। यह पिछली 5,000 की सीमा से 168 प्रतिशत अधिक है। हालांकि इसका फायदा उन्हीं विधायकों को होगा जो विधानसभा समितियों के
सदस्य के रूप में दौरा करने जाएंगे। इसके अलावा, पूर्व विधायकों को भी यात्रा भत्ते के रूप में हर महीने 10 हजार एक्स्ट्रा मिलेंगे। बता दें कि विधायकों को हर महीने लगभग 2.25 लाख रुपए वेतन मिलता है। इसके अलावा, उन्हें मीटिंग में आने-जाने के लिए 18 रुपए प्रति किलोमीटर का भत्ता और साल में 3 लाख रुपए तक का यात्रा खर्च भी मिलता है। अब विधायकों को
सरकार की तरफ से शानदार, होटलों में रुकने की सुविधा मिलेगी, क्योंकि चंडीगढ़ के अच्छे फाइव- स्टार होटलों में एक दिन का कमरा 9,000 से 12,000 रुपए तक का होता है। अभी विधायकों के वेतन | और भत्ते हरियाणा विधानसभा | (सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन) अधिनियम, 1975 के हिसाब से तय होते हैं, जिसमें समय – समय पर बदलाव किए गए हैं।
