-हांसी में दो उपमंडल और तीन तहसील और एक उपतहसील बनाई जाएगी
विजय रंगा(ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.हांसी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से हांसी को नया जिला बनाने की घोषणा कर दी है। हांसी हरियाणा का 23वां जिला बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में हांसी पुलिस जिला के लिए मनोहर लाल ने घोषणा की थी। चुनाव से पहले मैं हांसी आया था, तब आचार संहिता लग गई थी, इसलिए अरमान दिल में रह गए थे। मगर, आज उस अरमान को पूरा करने आया हूं। मैं हांसी को 23वां जिला बनाने की घोषणा करता हूं। मुख्यमंत्री ने हांसी में जैसे ही इसकी घोषणा की, वैसे ही लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई और डांस शुरू कर दिया। इसके साथ ही हांसी शहर में आतिशबाजी शुरू हो गई है। सरकार की ओर से हांसी जिले का मैप भी जारी किया गया है। इस नए जिले में दो उपमंडल और तीन तहसील और एक उपतहसील बनाई जाएगी। इसमें 97 राजस्व गांव और 110 ग्राम पंचायत शामिल की जाएगी। नए जिले के लिए पूरा ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है । हांसी नए जिले के ड्राफ्ट में हांसी, नारनौद उपमंडल के अलावा हांसी, नारनौंद बास तहसीलें और खेडी चौपटा उपतहसील का इलाका शामिल होगा। इसका नोटिफिकेशन एक सप्ताह में आ जाएगा। वर्तमान में जो पुलिस जिला का सीमांकन हैं, उसी को राजस्व जिला का सीमांकन माना जाएगा। ड्राफ्ट तैयार कर अधिकारियों ने प्रदेश के राजस्व विभाग को भेज दिया है। उधर, जिला बनाने की घोषणा के बाद विधायक विनोद भयाणा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि हांसी के लोग इस दिन को कभी नहीं भूल पाएंगे। यह भी कहा कि जिसको रोना है, रोता रहे, ये सरकार बेधड़क चलेगी। नायब सैनी सबका काम करता है, इसका इलाज किसी के पास नहीं है। हांसी के जिला बनने के बाद अब कई चीजें बदल जाएंगी। हांसी के लोगों को डीसी से मिलने के लिए हिसार नहीं आना होगा। हांसी में डीसी बैठेंगे। इसके साथ ही मुकदमों की पैरवी के लिए हिसार जिला कोर्ट भी नहीं आना पड़ेगा। जिला एवं सत्र न्यायालय का गठन होगा। जिला न्यायाधीश भी बैठेंगे। किसानों को भी लाभ मिलेगा। उन्हें हांसी में वे सारी सुविधाएं मिलेगी, जिनके लिए उन्हें हिसार आना पड़ता था। साथ ही हांसी के लिए जिला के तौर पर सरका से अलग से बजट मिलेगी, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मैं रोजाना 500 से 1000 शिकायत सुनता हूं। मेरे पास 1 लाख 42 हजार एप्लीकेशन आई हैं। इसमें से हमने 1.25 लाख लोगों का काम किया है। 40 हजार लोगों के काम की रिकॉर्डिंग भी मेरे पास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हांसी बस स्टैंड के लिए अलग से ड्रेन बनाई जाएगी। सेक्टर 5 में एसटीपी – डब्ल्यूटीपी बनेगा । सुल्तानपुर गांव में एक हजार क्षेत्र की सिंचाई के लिए ओपी जिंदल माइनर के लिए रजवाहा दिया जाएगा। हांसी को भाखड़ा बयास से जोड़ा जाएगा। हांसी में पुलिस लाइन का निर्माण चरणबद्ध तरीके से होगा। खेल स्टेडियम बनेगा, ऐतिहासिक एमटी झील का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। हांसी के अस्पताल को 100 बेड का किया जाएगा।

888to1 definitely keeps me entertained. The odds are decent and I enjoy browsing their variety of options. I will definitely keep heading back for a flutter. Give it a go, who knows, you might get lucky! 888to1