रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना।
शाहजहांपुर कस्बे के निकट स्थित पलावा गांव में शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने अंबेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समता और शिक्षा का सर्वोच्च मार्ग है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा और उनकी प्रतिमा पर हर वर्ष श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया जाता है। ग्रामीणों ने उनके दिखाए रास्ते पर चलने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अमीलाल, बोधन मास्टर, बिशम्बर दयाल, बंसीलाल, महेंद्र, रामनाथ, रघुवीर, दीपक मिस्त्री, जसवंत, विक्रम, मोनी, लक्की, दीपक, नरेश, सुमित, साहिल, नितेश, पवन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
