-छात्रों ने अटल जी की कविताओं का किया गायन
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष पर अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत उपमंडल के सरकारी व निजी स्कूलों में अटल जी की जीवनी, कविता, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अटल जी के विचारों, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराना रहा। प्रतियोगिता के जिला प्रभारी बलदेव सैनी ने जानकारी देते हए बताया कि भारतीय जनता द्वारा अटल जी की जयंती के शताब्दी वर्ष को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके निमित जिला स्तर पर छात्रों के मध्य पेंटिंग, काव्य , भाषण व निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जो 29 दिसम्बर तक जारी रहेंगे। सैनी ने बताया कि सभी कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के मार्गदर्शन में व अटल शताब्दी वर्ष कार्यक्रम जिला प्रमुख भारतभूषण मिढा की देखरेख में आयोजित किए जा रहे हैं। श्री सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना , 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण, 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान अटल जी के सशक्त नेतृत्व में मिली विजय व अटल जी के कवि हृदय के विषय में जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्कूल स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्रों की जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी जिसमें विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।
*इन विद्यालयों में हुई प्रतियोगिताएं*
सरस्वती विद्या मंदिर, होली हार्ट कान्वेंट स्कूल, बजरंग मॉडल स्कूल, हिन्द हाई स्कूल, एसएस हाई स्कूल, डीएन मॉडल स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, लिटिल एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल आदि में आयोजित हुआ।
