भीम प्रज्ञा न्यूज़.बगड़। अनुसूचित जाति में जिले के प्रथम विधायक स्व. महादेव प्रसाद बंका की पुण्यतिथि के अवसर पर 29 दिसंबर को बगड़ स्थित जोगेंद्र निवास सामुदायिक भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने स्व. महादेव प्रसाद बंका के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस दौर में लोग राजनीति के ‘क, ख, ग’ से भी अनभिज्ञ थे, उस समय उन्होंने राजनीति में प्रवेश कर जिले को गौरवान्वित किया। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पूर्व स्व. बंका ने सेना में सेवाएं देकर देश सेवा का भी दायित्व निभाया। बुद्ध विहार ट्रस्टी बलबीर काला ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. महादेव प्रसाद बंका देशभर में एक सशक्त नेता के रूप में पहचाने जाते थे और वे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के मार्गदर्शक रहे। विधायक रहते हुए उन्होंने समाज के उत्थान, शिक्षा और अधिकारों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिन्हें समाज सदैव स्मरण रखेगा।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. बंका के संघर्षशील जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनसेवा को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में बुद्ध विहार ट्रस्टी बलबीर काला, सरपंच महावीर (खुडाना), डॉ. जगदीश बरवड़, सेवानिवृत्त निरंजन प्रसाद आल्हा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़, पूर्व सरपंच बनवारी गोठवाल (कासिमपुरा), पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रामलाल चंदेलिया, एईएन रामप्रताप बरवड़, प्रधानाचार्य पवन कुमार बुंदेला, उपप्रधानाचार्य बलबीर बुंदेला, नर्सिंग ऑफिसर विकास आल्हा सहित नीरज आल्हा, करणीराम बरवड़, मालीराम निर्मल, चतुरुराम आल्हा, सुनील बुंदेला, बनवारी लाल फुलवारिया, जोगेंद्र, राहुल, आकाश, मुकेश, राजेश गोठवाल, सुनील, तपेंद्र, धर्मपाल आल्हा, प्यारेलाल, जयसिंह आल्हा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्व. महादेव प्रसाद बंका के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता व न्याय को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Jiliparkvip sounds exclusive! Maybe I can become a VIP player someday. Gotta start somewhere, right? Go VIP with jiliparkvip!