भीम प्रज्ञा न्यूज़.सूरजगढ़।अभिभाषक संघ सूरजगढ़ की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम एसीजेएम मोहनलाल बेदी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम दीपक चंदन, चिड़ावा एसडीएम नरेश सोनी तथा तहसीलदार जयसिंह उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक शर्मा ने की। मुख्य अतिथि एसीजेएम मोहनलाल बेदी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निष्पक्षता, ईमानदारी और विधि के मूल्यों के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिवक्ताओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष संदीप मान, उपाध्यक्ष अमित राव, सचिव राकेश वर्मा, सह सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, राजेश चिरानिया तथा पुस्तकालय अध्यक्ष रतनलाल तंवर सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक शर्मा ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संघ को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट बिशन सिंह शेखावत ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Looking for that classic casino vibe? 777casinogames has you covered. They’ve got all the slots and table games you know and love. Feels just like Vegas! Try your luck at some slots at 777casinogames!