भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। गांव शीशियां में रविवार को अमर शहीद हनुमान सिंह का 54वां शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद के परिवारजनों, पूर्व सैनिकों एवं ग्रामवासियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया व राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। शहीद के परिवार की ओर से कैप्टन रविन्द्र अजाडीवाल एवं डॉ. कपिल ने शहीद हनुमान सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका त्याग देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भाव को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कैप्टन प्यारेलाल, देवकरण शिवरायण, जयदेव झाझडिया, रवि अजाडीवाल, कुलदीप अजाडीवाल, राजकुमार, सूबेदार नरेश बुरी, हवलदार ताराचंद अजाडीवाल, शंकरलाल अजाडीवाल, अजय अजाडीवाल, कैप्टन हरलाल शिवरायण, प्रधानाचार्य मदनलाल जांगिड़, विद्याधर राहड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।
