भीम प्रज्ञा न्यूज़.बुहाना ।
अरावली बचाओ अभियान के तहत आज बुहाना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में विरोध रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बुहाना तहसील कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विरोध रैली रायका धर्मशाला से प्रारंभ होकर बुहाना तहसील कार्यालय के सामने तक निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर पर्यावरण संरक्षण और अरावली पर्वतमाला को बचाने के नारे लगाए। रैली के दौरान अरावली क्षेत्र में हो रहे कथित अतिक्रमण व खनन गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मानसिंह सहारण (सरपंच), सचिव रोहिताश सिंह तंवर,पवन अग्रवाल (ब्लॉक उपाध्यक्ष), बाबुलाल कालोडिया (मंडल अध्यक्ष), डी पी सैनी (सिंघाना नगर अध्यक्ष), सुनील सैनी, राजू गराटी, जिला महासचिव कांग्रेस, महेंद्र सिंह ग्राम सेवक, मंडल अध्यक्ष शियाराम, कृष्ण सिंह, मोतीलाल, सुमेर पुर्व सरपंच, मदन लाल नाड़ियां, मुकेश रांगेय, रॉकी, भूपसिंह , डॉ सुरेश झारोडिया, मंडल अध्यक्ष रविकांत घसेड़ा, रणजीत सिंह उर्फ सोनू ,रघुवीर सिंह, प्रेमसिंह, बाबुलाल सूबेदार, रुडाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें। वक्ताओं ने कहा कि अरावली पर्वतमाला राजस्थान की जीवन रेखा है और इसके संरक्षण के बिना पर्यावरण संतुलन, जलस्तर व भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। उन्होंने सरकार से अरावली क्षेत्र को लेकर ठोस संरक्षणात्मक कदम उठाने की मांग की।

Just giving bet188vina a quick shoutout. Layout seems pretty good, easy on the eyes. Check it out at bet188vina