भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहें एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन बौद्धिक सत्र में आपदा प्रबंधन विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता विनोद शर्मा ने डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से करंट से बचने के विभिन्न उपायों पर चर्चा करते हुए स्वंयसेवको को प्राथमिक उपचार के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी दी। इसके साथ ही स्वंयसेवको द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब दिये। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत विनोद शर्मा , कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद शर्मा व घनश्याम वर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई। सुबह के सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया गया। अंतिम सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Okay, tk88vina is legit! Been playing for a while now and haven’t had any issues. Reliable and fun, which is all I ask for. What are you waiting for tk88vina