मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
महेन्द्रगढ़ जिले के ग्राम कारौली में नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय नवचेतना मंच द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोहतास खटाना 35 सेवाकाल के बाद सेवानिवृत हुए उसके बाद अपने पैतृक गांव कारौली में अनेक गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए। जिनका रेवाड़ी से लेकर नारनौल तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं जननेता विजय सोमाणी, वीर गुर्जर विकास समिति के प्रधान प्रोफेसर रामनिवास चंदेला, पूरण सिंह गुर्जर, सरपंच सहीराम, बसीरपुर के सरपंच अमित, मारोली के सरपंच भीम सिंह, चंद्र प्रकाश एडवोकेट, स्वामी सुखानंद एडवोकेट, कुलदीप भरगड, सहित के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर रोहतास सिंह खटाना जो लंबे समय तक विजय सोमाणी की सुरक्षा में तैनात रहे। इस दौरान उनके सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विदाई समारोह में आसपास के दर्जनों गांवों से आए ग्रामीणों के अलावा जिला पार्षद, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। सभी वक्ताओं ने इंस्पेक्टर रोहतास सिंह के सेवाकाल की मुक्त कंठ से सराहना की। उनकी 35 साल के सेवाकाल को याद किया गया।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इंस्पेक्टर रोहतास सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल में जहां भी कार्य किया, वहां ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।औ ऐसे अधिकारी ही पुलिस विभाग की सच्ची पहचान होते हैं, जो शासन-प्रशासन और आमजन के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित करते हैं। इंस्पेक्टर रोहताश खटाना ने नांगल चौधरी गुर्जर भवन नांगल चौधरी के लिए 1 लाख रुपए दान किये। सेवानिवृत्त समारोह के दौरान साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं, वर्तमान राजनीति में पार्टी सिस्टम के कारण जनभावनाओं के पूरी तरह सामने न आ पाने, तथा नारनौल–रेवाड़ी–गुरुग्राम को एक जिला-श्रृंखला के रूप में विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक व विकासात्मक मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, जनचेतना के प्रसार और नववर्ष में नई सोच व सकारात्मक संकल्प के संदेश के साथ किया गया।

Hey hey! Gamef88, eh? Worth a peek if you wanna try something different. Jump on over to gamef88