समापन के बाद श्रद्धालुओं ने ली प्रसादी
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी। शहर में पुराना बस स्टैंड पर स्थित अग्रसेन विश्राम गृह में गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ। इस अवसर पर अनेक प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रीमद् भागवत कथा गिरावडी के महंत पंडित पूर्णानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित हुई। कथा के समापन के बाद गुरुवार शाम को भक्त गणो ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद गौतम मारवाल, एडवोकेट हंस कुमार शर्मा ,पन्नालाल मारवाल, किशोर सैनी, राजेंद्र मित्तल ,बाबूलाल वर्मा ,सरवन मारवाल, सुरेंद्र सेन सहित महिलाए भी मौजूद थी।
