सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया
भीम प्रज्ञा न्यूज.जयपुर/चौमूं।
राज्य सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में पर उप जिला चिकित्सालय अटरु में आरोग्य आयुष्मान शिविर एवं परिवार कल्याण कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 15 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ।साथ ही आरोग्य शिविर में 679 मरीजों को परामर्श एवं उपचार दिया गया। परिवार कल्याण शिविर में 27 महिला नसबंदी व दो पुरुष नसबंदी के साथ शिविर संपन्न हुआ। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. केशव राज नागर के द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ। रक्तदान शिविर में नर्सिंग ऑफिसर हरिमोहन शाक्यवाल, राजेंद्र कुमार रेगर, सुरेन्द्र नागर, हरिशंकर नागर, हुकुमचंद मीणा, अर्जुन खरारा, लैब टेक्नीशियन रंगलाल मेघवाल, सौरभ सुमन, गोविन्द नागर, जितेंद्र मालव, समाज सेवी सुरेंद्र बरखेड़ी ने विशेष रूप से सहयोग किया। नसबंदी कैंप टीम से फीमेल स्टाफ ने रक्तदान किया जिसमें लक्ष्मी कुमारी गोविंद कंवर एवं इशरत ने रक्तदान किया। शहिद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय बारां ब्लड बैंक टीम से नर्सिंग ऑफिसर संजय मेघवाल ने रक्त संग्रहण का कार्य किया।

E aí, galera! Tou usando a bet10br1 e tô achando show! As odds são boas e o site é super fácil de usar. Já fiz uns saques e chegou tudo certinho. Recomendo pra quem tá começando a apostar!