खेल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन संपन्न
खेल को खेल की भावना से खेल खिलाड़ी- राव ईश्वर सिंह
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटीl
कस्बे में किरोड़ी रोड पर स्थित एकता पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष राव ईश्वर सिंह के द्वारा फीता काट के किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। निदेशक संतोष सिरोहीने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व गुण भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। आज के दिन अभिभावकों के लिए रस्सा कश, दौड़, क्रिकेट आदि खेल संपन्न हुए। प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद तथा फुटबॉल जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी। प्रधानाचार्य ने सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। खेल प्रतियोगिता कोच श्री तरुण मिश्रा एवं पीटीआई मनीष सैनी है।
