भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। यहां के श्याम सखा परिवार की ओर से एकादशी पर कीर्तन से श्याम बाबा को रूझाया। परिवार की ओर से 22वां मासिक पूनमचंद टेलर के निवास पर आयोजित कर श्याम बाबा की पावन ज्योत के साथ कीर्तन किया गया। श्याम सखा परिवार के पवन खाटूवाला ने बताया कि संगीत निर्देशक जयकांत खरादी की गणेश वंदना से मासिक एकादशी कीर्तन का शुभारंभ हुआ जिसमें पवन शर्मा निर्मल, गणेश नारनोली, रामगोपाल रोडा, महेश रोडा, राकेश पारीक, मोनू मिश्रा, पुनीत पाराशर, हेमंत पाराशर, दीपक रोड़ा , हंसा कुमावत, दीपक सैनी व निखिल सैनी सहित अन्य युवा भजन गायकों ने बाबा के दरबार में शृंगार, गजरा व धमाल भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर दीनदयाल जोशी, गणपत मारवाल, मोहित मारवाल, धनराज मराठा, पूरण सिंह, बाबूलाल जांगिड़, सुमन पारीक, सुशील गौड़, अमित ढंड, कमल सैनी, राकेश नाउवाला, गोपी जाजोदिया आदि उपस्थित थे।

1wincassino, I’ve heard of it, yeah. Nothing particularly stood out, but nothing bad either. Standard online casino stuff, plenty of games to choose from. See if it’s your thing: 1wincassino