भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। अभिभाषक संघ लक्षमनगढ के एडीजे कैंपस में हुए चुनाव में एडवोकेट चिरंजी लाल भूरिया अध्यक्ष व एडवोकेट पंकज शर्मा कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जबकि उपाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में एडवोकेट नरेंद्र चेजारा 13 मतों से व सचिव पद पर एडवोकेट अशोक ढाका 01 वोट से चुनाव जितने में सफल रहे। उल्लेखनीय है एडवोकेट लगातार दूसरी बार व कुल चौथी बार अध्यक्ष बने हैं। एडवोकेट चिरंजी लाल भूरिया के नेतृत्व में 84 दिनों तक अधिवक्ताओं ने एडीजे कोर्ट लक्षमनगढ में खुलवाने की मांग को लेकर हड़ताल की जबकि स्वयं एडवोकेट भूरिया ने 03 दिवस तक आमरण किया तथा बाद में लक्षमनगढ में एडीजे कोर्ट खुला।
