*माली सैनी समाज संस्था ने राज्य ओबीसी आयोग को सौंपा ज्ञापन*
भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं।
माली सैनी समाज संस्था, झुंझुनूं द्वारा राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग, राजस्थान के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर ओबीसी आरक्षण का वर्गीकरण करने तथा वर्तमान 21 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की मांग की गई है।संस्था के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने बताया कि राजस्थान में ओबीसी आरक्षण का वास्तविक लाभ मूल ओबीसी वर्ग में शामिल समस्त जातियों को समान रूप से नहीं मिल पा रहा है। ओबीसी वर्ग में सम्मिलित कुछ जातियाँ सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक दृष्टि से सशक्त हो चुकी हैं, जिसके कारण मूल ओबीसी जातियाँ राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित रह जाती हैं।
*झुंझुनूं में 50 प्रतिशत मूल ओबीसी, फिर भी प्रतिनिधित्व नगण्य*
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि झुंझुनूं जिले में मूल ओबीसी की जनसंख्या लगभग 50 प्रतिशत होने के बावजूद राजनीतिक प्रतिनिधित्व नाममात्र का है। इससे यह वर्ग लगातार राजनीतिक दृष्टि से पिछड़ता जा रहा है। संस्था ने आयोग से आग्रह किया कि ओबीसी का वैज्ञानिक एवं न्यायसंगत वर्गीकरण कर मूल ओबीसी जातियों को उनका वास्तविक राजनीतिक अधिकार दिलाया जाए।
*माली सैनी समाज ने उचित प्रतिनिधित्व की उठाई मांग*
संस्था के मंत्री रतनलाल सैनी ने बताया कि झुंझुनूं जिले में माली सैनी समाज की जनसंख्या लगभग 12 प्रतिशत है, इसके बावजूद समाज को अपेक्षित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। समाज ने आयोग से मांग की कि केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य में भी ओबीसी आरक्षण को 21 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया जाए, जिससे सामाजिक संतुलन स्थापित हो सके।
*सामाजिक न्याय व संतुलन के लिए आवश्यक कदम*
जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने कहा कि ओबीसी आरक्षण का सही और न्यायसंगत लाभ दिलाने के लिए वर्गीकरण अत्यंत आवश्यक है। इससे मूल ओबीसी जातियों के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। ज्ञापन में आयोग से आग्रह किया गया कि माली सैनी समाज सहित मूल ओबीसी वर्ग को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने हेतु सकारात्मक अभिशंसा की जाए। इस अवसर पर माली सैनी समाज संस्था के प्रचार मंत्री हितेश सैनी, संगठन मंत्री बाघसिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी, प्रतिपक्ष नेता बुधराम सैनी, ताराचंद सैनी, महामंत्री रतनलाल सैनी,नरेश सैनी मीडिया प्रभारी, सत्यनारायण हलकारा, नौरंग सैनी पंचायत समिति सदस्य बबाई, गौकुलचंद सैनी बबाई सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहें।

Cwinsgame is alright, has a solid selection of games. Not my favorite site, but it’s reliable and works on different devices. Check it out yourself! Right here: cwinsgame