सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर।
बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती उमा करल सुथार के नेतृत्व में 21 दिसंबर 2025 को पौष उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस प्रतिनिधियों तथा समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला रहे। इस अवसर पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदराम मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल, कन्हैयालाल कल्ला, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के महासचिव कमल कुमार नागल, सचिव अता हुसैन, नवनीत कौर, मनोज चौधरी, देहात ओबीसी विभाग अध्यक्ष ओमप्रकाश सैन, पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पूर्व उपमहापौर हारून राठौड़, जियाउल रहमान, सेवादल देहात कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास गोदारा सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहें।
कार्यक्रम में बीकानेर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़, देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल, सिवरी चौधरी, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, मुमताज शेख सहित अनेक महिला पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान सभी अतिथियों का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती उमा करल सुथार ने सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत करने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम में ओबीसी विभाग द्वारा खेल प्रतिभा में गोल्ड मेडल जीतने वाली बेटियों साक्षी सहारण एवं मोनिका गाट को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थितजनों में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर बीकानेर सुथार समाज के राधाकिशन, पूर्व पार्षद मेघराज, भगीरथ सुथार, नवीन सुथार, सीतादेवी सुथार, अर्चना सुथार, विनोद कुलरिया, चतर्भुज सुथार सहित सैकड़ों समाजबंधुओं ने जिला अध्यक्ष बनने पर श्रीमती उमा करल सुथार का गर्मजोशी से स्वागत किया। ओबीसी विभाग के पूर्व पदाधिकारी हंसराज विश्नोई, किशोर गहलोत, देवेंद्र चौहान सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
