– इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अजीतगढ़ ने स्थानांतरित व नवागंतुक अधिकारियों का किया अभिनंदन
भीम प्रज्ञा न्यूज़.अजीतगढ़।
शनिवार को अजीतगढ़ शहर की होटल नारायण पैलेस में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला एवं स्थानांतरित व नवागंतुक अधिकारियों सम्मान समारोह आयोजित किया गया। तहसील प्रभारी कपिल मीणा ने बताया कि नीमकाथाना के निवर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा, श्रीमाधोपुर के निवर्तमान तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा को स्थानांतरित होने पर विदाई दी गई तथा नवागंतुक नीमकाथाना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा एवं अजीतगढ़ पुलिस उपाधीक्षक प्रेम बहादुर निर्भय का सम्मान किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ साख ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी जनमानस की चाहत होते हैं, सकारात्मक सोच से सबके वैध कार्य समय पर निबटाएं। निवर्तमान एएसपी गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि अधिकारी को जनता से हर दिन कुछ नया सीख कर अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहना चाहिए।
नीमकाथाना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा ने कहा कि पूर्वोत्तर समकक्ष अधिकारियों की कार्यशैली से जनहित में कानून व्यवस्था बेहतर देना ही मेरा उद्देश्य होगा।
निवर्तमान तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा ने कहा कि अधिकारी को कार्यालय एवं फील्ड में जनता को धैर्य से सुनना चाहिए और लीगल काम को समय पर करना चाहिए। सोसायटी के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार लाटा ने कहा कि हम पीड़ित मानवता की सेवार्थ दृढ़ संकल्पित हैं अजीतगढ़ टीम बेहतरीन कार्य कर रही है।
जिला सदस्य दिनेश गोविंद शर्मा ने मंचस्थ अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्यों का आभार व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला मे कहा कि बचाकर चलने के बजाय स्वयं बचकर चलना ही सबकी सुरक्षा का द्योतक है। पुलिस उपाधीक्षक अजीतगढ़ प्रेम बहादुर निर्भय ने कहा कि हमें नियमों की पालना कर दूसरों को प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर दुपहियां वाहन चालको हैलमेट वितरण करके रिफ्लेक्टर भी लगाये गये। समारोह मे उपसंरक्षक सदस्य विजय यादव, मोहम्मद शरीफ गौरी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर थानाधिकारी विजय सिंह,शाहपुरा आरटीओ बाबुलाल मीणा,पी.के.सिंह,अनिल कुमार, देवेन्द्र परमार,राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, महेश दीवान,रामनिवास मीणा,सीए नितिन जोशी,गोपाल मीणा,रामजीलाल, एडवोकेट शंकर लाल यादव,मनमोहन मीणा,डाँ.कमलेश कांवर,विनोद लुणाका, धर्मा सैंन,सुरेंद्र मीणा,शंकर लाल सहित अनेक गणमान्य व अधिकारी मौजूद थे।
