सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी। शहर में स्थित नई सब्जी मंडी परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस पार्टी का 141 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक भगवाना राम सैनी उदयपुरवाटी थे। इस कार्यक्रम की कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष शिवप्रसाद ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि विधायक भगवाना राम सैनी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल ,पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महान योगदान रहा है। विधायक भगवाना राम सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी है तथा अरावली बचाओ आंदोलन में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य संजय नेहरा, पार्षद श्यामलाल सैनी, दौलत राम सैनी ,अमित अली कच्छावा ,यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिनेश ओलखा, पूर्व सरपंच विजयपाल भाटीवाड, एडवोकेट श्रवण कुमार सैनी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने किया। इस दौरान राधेश्याम रचयिता, नेता प्रतिपक्ष विश्वेश्वर लाल सैनी, मंडल अध्यक्ष फारूक अहमद ,कांग्रेस सेवादल विधानसभा अध्यक्ष अकरम मुगल , ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद सैनी नांगल,सुनील शेरावत कोट ,शैतान सैनी ,जगदीश बागड़ी, राहुल चेजारा ,भागीरथ सैनी, माहिर खान सहित आदि थे।
