रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना। जय गेस्ट हाउस नीमराना में हुए भीषण अग्निकांड के दौरान बेसमेंट में घने धुएं और आग के बीच पांच जिंदगी बचाने वाले कांस्टेबल सतनाम सिंह को सम्मानित किया गया। पावर सॉल्यूशन एंड सप्लायर सर्विस सेंटर के मालिक एल. के. व उनके कर्मचारियों ने कांस्टेबल की वीरता व बहादुरी पर उन्हें पगड़ी व माला पहनाकर नीमराना थाने में सम्मानित किया। इस मौके पर थाना अधिकारी राजेश मीणा, एस.आई. दयाराम, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया, ठेकेदार गोपी चन्द यादव, अमित सोनी, पूर्व प्रधान सविता यादव, प्रदेश महासचिव महावीर प्रसाद चर्खिया, लाइनमैन सतीश यादव, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र यादव, पावर सॉल्यूशन एंड सप्लाई टीम के धर्मेंद्र शर्मा, रिंकू चौहान, चंदन भारद्वाज, सचिन शर्मा, गुलाब सोनिया, तान्या आदि उपस्थित रहे। कांस्टेबल सतनाम सिंह की इस बहादुरी को देखते हुए उनकी प्रशंसा की गई और उन्हें सम्मानित किया गया। इस सम्मान की कड़ी में उपस्थित सभी लोगों ने कांस्टेबल सतनाम सिंह की वीरता और बहादुरी की प्रशंसा की और उन्हें सम्मानित करने के लिए पगड़ी और माला पहनाई। इस अवसर पर थाना अधिकारी राजेश मीणा ने कहा कि कांस्टेबल सतनाम सिंह की इस बहादुरी को हमेशा याद रखा जाएगा और उन्हें सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल सतनाम सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पांच जिंदगियों को बचाया है, जो एक बहुत बड़ा काम है।
