भीम प्रज्ञा न्यूज़.सूरजगढ़। सेठ हरनारायणदास ईश्वरदास काजड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काजड़ा में सोमवार को काजड़िया परिवार की ओर से हूडी (स्वेट) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काजड़िया परिवार के भामाशाहों द्वारा विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म वस्त्र प्रदान किए गए। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अजय काजड़िया, सुनिला काजड़िया, श्रीवत्स काजड़िया, अमृता काजड़िया, समर काजड़िया एवं सारा काजड़िया ने लगभग 150 विद्यार्थियों को हूडी वितरित की। इस अवसर पर अनिल शर्मा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सूरजगढ़ एवं भामाशाह प्रेरक महेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। हूडी वितरण के उपरांत विद्यालय परिवार द्वारा काजड़िया परिवार के भामाशाहों का सम्मान किया गया। संस्था प्रभारी (उपप्राचार्या) प्रतिज्ञा मान ने काजड़िया परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने सभी भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने काजड़िया परिवार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में व्याख्याता सही राम, रामफल सिंह गुरावा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
