सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर।
कुम्हार समाज की प्रतिभाशाली विभूतियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से श्री कुम्हार महासभा के तत्वावधान में भव्य “समाज प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी महावीर जालप ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह आगामी 27 दिसंबर को प्रातः 10 बजे रविंद्र रंगमंच, बीकानेर में आयोजित होगा। समारोह अध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, सरकारी सेवाओं में चयनित सामाजिक बंधुओं तथा खेल, कला, साहित्य एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से समाज का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के संरक्षक मूलचंद बोरावड़ रहेंगे। समारोह में सम्मान वितरण के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रेरणादायक उद्बोधन भी आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा, मेडिकल और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी प्रतिभाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।लक्ष्मण गुरिया एवं जेठाराम जालप ने बताया कि यह सम्मान समारोह समाज की युवा पीढ़ी को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस प्रेरणादायक आयोजन में सहभागिता करने की अपील की।आयोजन समिति ने बताया कि सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं की अंतिम सूची चयन समिति द्वारा अंतिम रूप दी जा रही है। समारोह में सभी सम्मानित प्रतिभाओं के अभिभावकों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।

Yo, bjbajilogin lookin’ kinda fresh. The site’s clean and easy to navigate. Definitely worth a look if you’re lookin’ for somethin’ new: bjbajilogin