गोमती नगर एक्सप्रेस ठहराव, अंडरब्रिज और उर्वरक रैक प्वाइंट का रखा प्रस्ताव।
चाचा–भतीजा की जोड़ी ने दिल्ली में मिलकर जनहितार्थ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात।
मनोज खंडेलवाल
भीम प्रज्ञा न्यूज़.महवा।
महवा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के अहम मुद्दों को लेकर सोमवार को नई दिल्ली में राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और महवा विधायक राजेन्द्र मीणा ने संयुक्त रूप से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र की वर्षों पुरानी आवश्यकताओं को मजबूती के साथ रखा। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पत्र सौंपते हुए तीन प्रमुख मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया, जिन्हें क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और कृषि विकास से सीधे तौर पर जोड़ा गया। विधायक राजेन्द्र मीणा ने मंडावर–महवा रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस (19715/19716) के ठहराव की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का ठहराव क्षेत्रवासियों को सीधी रेल कनेक्टिविटी देगा, वहीं मेहंदीपुर बालाजी धाम, महावीरजी जैन मंदिर और कैला देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय व्यापार व रोजगार को नई गति मिलेगी। इसी क्रम में विधायक ने मंडावर की सतानंद कॉलोनी स्थित रेलवे फाटक संख्या 82 का मुद्दा उठाते हुए बताया कि यह फाटक दिनभर में लगभग 80 बार बंद रहता है, जिससे एंबुलेंस, स्कूली वाहन और आम नागरिकों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित होती है। उन्होंने इसे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए यहां अंडरग्राउंड ब्रिज निर्माण को स्थायी समाधान बताते हुए शीघ्र स्वीकृति की मांग रखी।
वहीं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दौसा जिले के किसानों की व्यावहारिक समस्याओं को सामने रखते हुए मंडावर–महवा रेलवे स्टेशन पर उर्वरक रैक प्वाइंट खोलने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को खाद की समय पर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा हर वर्ष उर्वरकों की किल्लत से राहत मिलेगी, जिससे कृषि व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने इन तीनों अहम मांगों को लेकर रेल मंत्री को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों से आवश्यक परीक्षण और प्रक्रिया प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। स्थानीय नेताओं ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य स्तर पर चाचा–भतीजा की इस समन्वित और सक्रिय पहल से महवा–मंडावर क्षेत्र को आने वाले समय में रेल और कृषि से जुड़े बड़े विकास कार्यों की सौगात मिलेगी, जिससे आमजन और किसानों को स्थायी और प्रत्यक्ष लाभ पहुँचेगा।

How’s it going? Sport bettor here. m88cacurocthethao has a ton of options for football – which is exactly what I’m after. Been using it for a while now with no issues, give it a try.