भीम प्रज्ञा न्यूज़.खेतड़ी नगर।
कॉपर की जाट धर्मशाला में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123 वीं जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास सैनी ढाणा सरपंच रहे अध्यक्षता ओम प्रकाश लाम्बा ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी हरिराम गुर्जर उपस्थित रहे उपस्थित अतिथियों व ग्रामीणों ने चौधरी चरण सिंह की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया वक्ताओ ने कहा चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए मसीहा के रूप में काम किया है किसानों के लिए जो कानून बने हैं वह उन्हीं की देन है उन्होंने कहा था देश की समृद्धि किसानों के खेतों से होकर गुजराती है जो उन्होंने कहा वह वर्तमान में सच साबित हो रहा है उन्हीं की नीतियों की वर्तमान में भी पालना हो रही है। कार्यक्रम में शेर सिंह कृष्णिया, मनोज श्योराण, शमशेर चौधरी, सुरेश, निरंजन चौधरी, सुभाष गोदारा, सुभाष राव, हरपाल गजराज, शिवपाल, सुमेर, उम्मेद, सिंह, प्रेम सिंह झाझङिया, हवा सिंह भगासरा, होशियार सिंह, चरण सिंह, सतीश नारायण सिंह, कुलदीप, ओमप्रकाश डागर सहित अनेक लोग उपस्थित रहें।
