भीम प्रज्ञा न्यूज़.खेतड़ी।
स्टेट हाईवे नंबर 13 नीमकाथाना- के खेतड़ी शहर के 100 मीटर रोड के टुकड़ो का डामरीकरण कार्य पिछले तीन वर्षों से नहीं हो रहा यह पी.डब्लयू से संबंधित कंस्ट्रक्शन निर्माण कंपनी द्वारा अवगत करवाने के पश्चात भी नहीं करवाया जा रहा है इसी 100 मीटर रोड पर प्रमुख रूप से राजकीय महाविद्यालय, न्यायालय परिसर एवं उपखंड कार्यालय स्थित है । सड़क पर विद्यार्थी, वकील ,अधिकारी एवं आमजन का आवागमन सबसे अधिक है । इस अधूरी रोड के कारण रास्ता लंबे समय से क्षतिग्रस्त है । सड़क पर गड्ढे और धूल- मिट्टी से उड़ने वाले गुब्बारे से स्वास्थ्य पर काफी गंभीर बीमारियों का संक्रमण बढ़ रहा है जिससे आमजन पीड़ित हो रहा है । अतः महोदय इस आमजन की पीड़ा का पांच दिवस में समाधान किया जाए । पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं एडवोकेट निरंजन लाल सैनी ने बताया कि यदि पांच दिवस के पश्चात भी इस रोड का पुननिर्माण नहीं किया गया तो छात्र संगठन एसएफआई उग्र आंदोलन करेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी । इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सैनी, पायल नायक (छात्र नेत्री), दिनेश बबेरवाल (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष), पिंकू गुर्जर, करण सैनी,रिहान कूरैशी, एकता चनानिया, राहुल नायक, मनीष, राजवीर सिंह, कीर्ति सैनी, अनुज सिंह ,पंकज कोमल सैनी, उमा नायक सलीम खान, ललित, हेमंत, पारस, पीयूष, मोहित आलोक ,अभिषेक सैनी, दुष्यंत सैनी,अरबाज कुरैशी, प्रियांशु सैनी, शालू कुमारी, तनुज कुमार, अरुण कुमावत,यशपाल यादव, जोगेंद्र सैनी,प्रज्ञेष , दीपक सैनी सहित सैकड़ो विधार्थी मौजूद रहे ।
