मनोज खंडेलवाल
भीम प्रज्ञा न्यूज़.महवा।
महवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नवगठित मनोहरपुर–खेडला पंचायत समिति के स्थायी भवन को लेकर अब आंदोलनात्मक स्वर तेज होने लगा है। क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. ओमप्रकाश हुडला ने मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ जिला कलेक्टर दौसा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए दो टूक शब्दों में मांग रखी कि पंचायत समिति का स्थायी भवन खेड़ला बुजुर्ग में ही बनाया जाए। उनका कहना है कि पंचायत समिति को दर्जा मिले काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक भवन का निर्माण नहीं होने से प्रशासनिक कामकाज, विकास योजनाओं की समीक्षा और आमजन की समस्याओं के समाधान में लगातार बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। पूर्व विधायक डॉ. हुडला ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि पंचायत समिति क्षेत्र की अनेक ग्राम पंचायतें सीधे तौर पर इससे जुड़ी हुई हैं, लेकिन स्थायी भवन के अभाव में अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को बार-बार असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने खेड़ला बुजुर्ग स्थित शहीद मोहन सिंह स्मारक के पास उपलब्ध सरकारी भूमि को पंचायत समिति भवन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त बताते हुए कहा कि खसरा संख्या 2103/2100 में स्थित लगभग 25 बीघा भूमि पंचायत समिति कार्यालय, सभागार और अन्य प्रशासनिक आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह पर्याप्त है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि खेड़ला बुजुर्ग में पर्याप्त चारागाह भूमि उपलब्ध है और पहले से ही कई सरकारी कार्यालय संचालित हैं, जिससे यह क्षेत्र प्रशासनिक दृष्टि से स्वाभाविक केंद्र बन चुका है।
डॉ. हुडला ने यह भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस अन्य भूमि के आवंटन की चर्चा की जा रही है, वह पंचायत समिति क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के अनुरूप नहीं है, जबकि खेड़ला बुजुर्ग भौगोलिक स्थिति, आवागमन और जनसुविधा की दृष्टि से सबसे उपयुक्त स्थान है। यदि शीघ्र भूमि आवंटन किया जाता है तो पंचायत समिति भवन का निर्माण तुरंत प्रारंभ हो सकता है, जिससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों के लिए दौसा या अन्य दूरस्थ स्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनका समय व धन दोनों बचेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने भी एक स्वर में पंचायत समिति भवन खेड़ला में ही बनाए जाने की मांग का समर्थन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत समिति बनने के बाद क्षेत्र में विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं, लेकिन स्थायी भवन के अभाव में विकास कार्यों की गति प्रभावित हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर भूमि आवंटन का निर्णय लिया जाए।

bet123login looks interesting! Login was simple and fast. Now to see if I can actually win something. Good luck to us all! You can register and play here: bet123login