भीम प्रज्ञा न्यूज़.खेतड़ी।
पुलिस थाना खेतड़ी में दर्ज धोखाधड़ी एवं एससी/एसटी एक्ट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रकरण संख्या 208/21 में फरार आरोपी सुनिल कुमार गुर्जर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार परिवादी श्रीराम मीणा द्वारा दिनांक 17 मार्च 2021 को थाना खेतड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि खान संख्या 284/03, भुकरी की ढाणी, तहसील खेतड़ी की साझेदारी को लेकर पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी कर खान को अवैध रूप से बेचने/स्थानांतरित करने का आरोप लगाया गया था। अनुसंधान में ओमप्रकाश, संजय, राजेश ओला एवं सुनिल कुमार गुर्जर के खिलाफ धारा 420, 406, 120बी भादंसं एवं 3(2)(वीए) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध प्रमाणित पाया गया। प्रकरण में आरोपी राजेश को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।पुलिस ने बताया कि वांछित आरोपी सुनिल कुमार पुत्र रामनिवास गुर्जर निवासी ढाणी बडाबंद, तन पपुरना, थाना खेतड़ी को 28 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ व आगे की अनुसंधान कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी कार्रवाई में डीएसटी टीम झुंझुनूं एवं पुलिस थाना के अधिकारियों व जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Yo, 123win92? Been sniffin’ around, yeah? Heard it’s got some decent action goin’ on. Might just drop by and see what’s what. Check it out for yourself, eh? 123win92