भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। गढ़ के बालाजी मंदिर में 25 दिसंबर गुरुवार को प्रातः 9.15 बजे से लगातार 24 घंटे का अखण्ड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर पुजारी परिवार के सदस्य संजय जोशी ने बताया कि गढ़ के बालाजी मंदिर में प्रतिवर्ष अखंड हनुमान चालीसा पाठ का सामूहिक आयोजन होता है जिसमें श्रद्धानुसार भक्त आधा घंटे, एक घंटे, दो घंटे, सुबह, शाम, दोपहर, रात के समय मंदिर पहुंच हनुमान चालीसा पाठ करते हैं तथा जो श्रद्धालु गढ़ के मंदिर आकर अखंड हनुमान चालीसा पाठ करते हैं या सुनते हैं उन श्रद्धालु भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।
