भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना। उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को यादव महासभा कोटपूतली–बहरोड़ की नवगठित कार्यकारिणी के शपथग्रहण समारोह के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय डॉ. करणसिंह यादव पूर्व सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष यादव महासभा, माननीय हरसहाय यादव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता तथा माननीय राजेन्द्र यादव पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार एवं माननीय ललित यादव विधायक मुंडावर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीकृष्ण छात्रावास कोटपूतली में आयोजित समारोह में श्री गणेश कुमार यादव, जिलाध्यक्ष राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन कोटपूतली–बहरोड़ को यादव महासभा कोटपूतली–बहरोड़ का महासचिव नियुक्त किए जाने पर समाज के पुरोधाओं एवं संस्था सदस्यों द्वारा उनका सम्मान कर शुभकामनाएं दी गईं। महासचिव पद ग्रहण के अवसर पर सरपंच रूपेश यादव के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान गणेश कुमार यादव ने उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों को दहेज न लेने और न देने की प्रतिज्ञा भगवान श्रीकृष्ण को साक्षी मानकर दिलवाई। इस अवसर पर संस्था प्रधान डॉ. विक्रम यादव ने महासचिव के अपने पुत्रों नीरज, अलका एवं डॉ. अक्षय, डॉ. सरिता का विवाह मात्र एक रुपये और नारियल में संपन्न कराने का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समाज को इसका अनुसरण करने का संदेश दिया।

Alright gamers, has anyone here tried out 888gamevn? I’m curious about the gaming experience they offer. Check them out: 888gamevn.