भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा विभाग का 63वां स्थापना दिवस कार्यक्रम केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान गृह रक्षा जयपुर मेंआयोजित हुआ। कार्यक्रम में डीजी होम गार्ड आईपीएस श्रीमती मालिनी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि थी तथा केपरेड की सलामी ली। इस अवसर पर दिशनाउ ग्राम निवासी एवं गृह रक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत विजय सिंह शेखावत को उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और उल्लेखनीय कार्य निष्पादन हेतु महानिदेशक गृह रक्षा ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शेखावत ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने दादा स्वर्गीय सवाई सिंह शेखावत कमांडेंट को देते हुए कहा कि उनके अनुशासन मार्गदर्शन और प्रेरणा ने ही उन्हें यह सम्मान हासिल करने की शक्ति दी।सम्मान प्राप्त करने के पश्चात शेखावत ने विभाग एवं वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
