भीम प्रज्ञा न्यूज़.जयपुर। जयपुर ग्रामीण में चार पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया गया है। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) राशि डोगरा डूडी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ये आदेश जारी किए। जारी आदेशों के अनुसार रणधीर सिंह को रेनवाल मांझी से माधोराजपुरा स्थानांतरित किया गया है। कमलेश चौधरी को पुलिस लाइन से रेनवाल मांझी, गोपाल सिंह थालोड को पुलिस लाइन से आंधी और कमल सिंह को आंधी से अमरसर स्थानांतरित किया गया है।
