भीम प्रज्ञा न्यूज़.बुहाना।
रविवार 28 दिसंबर 2025 को ग्राम ठोठवाल स्थित बाबा साबेक मंदिर प्रांगण (ठोठवाल जोहड़) में रक्षिता सेवा संस्थान द्वारा प्रकाशित न्यू ईयर 2026 वार्षिक कैलेंडर का विमोचन बाबा साबेक के सानिध्य में ग्रामीणों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक दारा सिंह (विकास अधिकारी) ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष समाजोपयोगी गतिविधियों के साथ-साथ ऐसे प्रकाशन किए जाते हैं, जिनसे सामाजिक जागरूकता और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि बाबा साबेक मंदिर प्रांगण में होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में उनका निरंतर सहयोग रहता है, जिससे क्षेत्र में सांस्कृतिक और सामाजिक एकता मजबूत होती है। कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें और सभी ने नववर्ष 2026 के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, उत्साह और सामूहिक सहभागिता से परिपूर्ण रहा।

Guys, I’m addicted to Mahjong Ways and Mahjong Ways 2! That cascading win feature is where’s at! Get your dose of luck here mahjong ways