कमल किशोर पंवार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नवलगढ़। विश्व हिन्दू परिषद ने उपखण्ड अधिकारी को चाइनीज व धातु मिश्रित मांझे के उपयोग व बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि चाइनीज व धातु मिश्रित मांझे के उपयोग से पक्षियों के चोटिल होने, बिजली के तारों के संपर्क में आने से करंट आने व दुपहिया वाहन चालकों के घायल होने का अंदेशा बना रहता है। अतः मानव व प्राणीमात्र की रक्षार्थ चाइनीज व धातु मिश्रित मांझे की बिक्री व उपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी शिवरतन मुरारका ने व्यापारियों व आम नागरिकों को चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं से आगाह करते हुए उसके उपयोग को पूर्णतः रोकने का अनुरोध किया। प्रखण्ड उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वामी ने जनहित में आवश्यक कार्रवाई पर बल दिया। प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने युवाओं व बच्चों से आव्हान किया कि प्राणीमात्र के कल्याण हेतु चाइनीज व धातु मिश्रित मांझे का प्रयोग न करें। बजरंग दल सुभाष बस्ती संयोजक नरेश सैनी ने मांग की कि इसका उपयोग व बिक्री करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। कपड़ा व्यापार मण्डल अध्यक्ष मुरारीलाल सुंदरिया ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया, प्रखण्ड उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वामी, प्रखंड मंत्री सुरेश कुमावत, बजरंग दल सुभाष बस्ती संयोजक नरेश सैनी, बजरंग दल अंबेडकर बस्ती संयोजक पीयूष सांखला, बजरंग दल श्रीराम बस्ती संयोजक अंशु सैनी, कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष मुरारीलाल सुंदरिया, वरिष्ठ व्यापारी शिवरतन मुरारका, मेजर डीपी शर्मा, पवन शर्मा, प्रशांत सैनी, धीरज सैनी, ओमप्रकाश सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
